{"_id":"629a3b47536475716c25640b","slug":"mandi-news-himachal-news-chelcoewk-moviseri-road-taring-coaltar-soil-village-protest-shimla-news-sml4109725119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में कर दी टारिंग, ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी में कर दी टारिंग, ग्रामीणों ने जताया विरोध
विज्ञापन
नाचन क्षेत्र की चैलचौक-मौवीसेरी सड़क पर ठेकेदार की ओर से मिट्टी पर बिछाई जा रही टारिंग को लेकर वि?
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की चैलचौक-मौवीसेरी सड़क में गड्ढों पर मिट्टी डालकर टारिंग की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें शिकायत सही पाई गई। अधिकारियों ने ठेकेदार को करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पर की गई टारिंग को उखाड़कर पुन: टारिंग करने के निर्देश दिए हैं। 10 किलोमीटर सड़क पर करीब नौ करोड़ से टारिंग की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि नालागढ़ के पास गड्ढों में मिट्टी और घास डालकर टारिंग की जा रही है। इस पर विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
ठेकेदार को डेढ़ किमी पैच पर हुई टारिंग को उखाड़कर पुन: करने के निर्देश दिए। यही नहीं, जब तक डेढ़ किमी सड़क पर टारिंग नहीं हो जाती तब तक आगे का काम बंद रखने के लिए कहा। स्थानीय लोगों कमल देव, घनश्याम, दुर्गा, नरेंद्र, शेर सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि अगर पूरी सड़क में सही टारिंग नहीं हुई तो लोग विरोध करेंगे।
विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। गोहर के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर टारिंग की जांच की है। इस पर उन्होंने टारिंग उखाड़ने के आदेश दिए। इसके बाद माहौल शांत हुआ। अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि ठेकेदार को हिदायत जारी कर दी है। डेढ़ किमी पैच पर दोबारा टारिंग करने को कहा गया है। संवाद