फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi news himachal news chandigarh manali highway closed passengers and tourist stuck in vehicles

सात मील के पास हाईवे चार घंटे बंद, वाहनों में फंसे रहे यात्री-सैलानी

Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news chandigarh manali highway closed passengers and tourist stuck in vehicles
मंडी-पंडोह के बीच सात मील में गिरी चट्टान को तोड़ती एनएचएआई की मशीनरी। - फोटो : Mandi
मंडी/पधर (मंडी)। जिला मंडी के सात मील के पास रविवार को चट्टान गिरने से चंडीगढ़-मनाली हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। दोपहर करीब 1 बजे बंद हुए हाईवे को शाम 5 बजे ही बहाल किया जा सका। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। चार घंटे तक यात्री और सैलानी वाहनों में ही फंसे रहे। इस दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ी से अचानक बड़ी चट्टान उच्चमार्ग पर आ गई। इससे मार्ग बंद हो गया। मार्ग की बहाली के लिए एनएचएआई की मशीनरी और कर्मचारी जुट गए लेकिन चार घंटे का समय लग गया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इनमें सैलानियों के वाहन ज्यादा थे। मार्ग को खुलता न देख पुलिस और प्रशासन ने अधिकांश वाहनों को मंडी-कटौला वाया बजौरा और पंडोह-बग्गी वाया गोहर भेजा।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5 बजे मार्ग बहाल हो पाया। गर्मियों के चलते कुल्लू-मनाली में खूब सैलानी जुट रहे हैं। पर्यटकों के हजारों वाहन चंडीगढ़-मनाली हाईवे से गुजरते हैं। रविवार को अवकाश के चलते पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों नरेश कुमार, उत्तम चंद, काहन सिंह, किशन चंद आदि ने बताया कि एनएचएआई की ओर से फोरलेन निर्माण कार्य को सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसके चलते रोजाना मार्ग बाधित हो रहा है। इस बारे पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पंडोह के पास सड़क पर चट्टान गिरने से यातायात बाधित हुआ था। इसे 5 बजे बहाल कर दिया है। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed