{"_id":"66840d98acce5c62710012e0","slug":"mandi-news-clash-over-inter-caste-marriage-case-has-been-filed-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News : बेटी के अंतरजातीय विवाह पर मायका पक्ष ने वर पक्ष को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News : बेटी के अंतरजातीय विवाह पर मायका पक्ष ने वर पक्ष को पीटा, केस दर्ज
Tue, 02 Jul 2024 07:55 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:55 PM IST
सार
जिला मंडी की चांबी पंचायत के नेहरा गांव में अंतरजातीय विवाह करने पर मायका पक्ष और ससुराल पक्ष में मारपीट हुई है। आरोप है कि वधू पक्ष से कई वाहनों में आए दर्जनों लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चांबी पंचायत के नेहरा गांव में अंतरजातीय विवाह करने पर वधू पक्ष ने वर के घर पर हमला कर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान वधू पक्ष ने घर की महिलाओं को बाहर घसीट कर उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पूरे परिवार को जातिसूचक शब्द के साथ बेइज्जत किया। मामले को लेकर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भूपेंद्र कुमार पुत्र थमेश दत्त निवासी नेहरा डाकघर चांबी ने कहा है कि उसके छोटे भाई पिछले सहमति से एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया। इससे वधू पक्ष के लोग गुस्सा हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोमवार को वधू पक्ष से कई वाहनों में आए दर्जनों लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपी उसके माता-पिता, पत्नी, दादी और दो साल के बेटे को घर से बाहर घसीटकर ले गए। आरोपियों ने उसकी माता सहित सभी को जातिसूचक शब्द कहकर बेइज्जत किया। उन्होंने जिंदा जलाने की भी धमकी दी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन