{"_id":"5d1ca10d8ebc3e3cb777d097","slug":"mandi-mp-ram-swaroop-sharma-demands-facilities-for-pangi-and-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में सांसद रामस्वरूप ने प्रदेश के कबायली क्षेत्रों के लिए रखी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में सांसद रामस्वरूप ने प्रदेश के कबायली क्षेत्रों के लिए रखी ये मांग
Wed, 03 Jul 2019 10:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांसद रामस्वरूप शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने रामस्वरूप शर्मा ने बुधवार को लोकसभा में कबायली जिला लाहौल-स्पीति और दुर्गम क्षेत्रों में संचार सेवाओं को सुदृढ़ करने का मामला उठाया। शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण सीमांत जिला लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पांगी किलाड़ वर्ष में लगभग 6 से 8 माह तक भारी बर्फबारी के चलते देश से कटे रहते हैं।
विज्ञापन
सर्दियों में अत्यधिक बर्फ होने से तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इन जिलों में संचार सेवाएं भी अपर्याप्त हैं। चीन सीमा के करीब होने के कारण यहां संचार सेवाओं को विकसित करने की अत्यंत आवश्यकता है। चाइना का मोबाइल नेटवर्क हमारी सीमा में 10 से 15 किलोमीटर के अंदर तक पाया जाता है।
विज्ञापन
वर्तमान सरकार उत्तर-पूर्वी सीमांत राज्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दे सकती है तो हिमाचल के इन जिलों के लिए भी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत विशेष धन आवंटित कर इस क्षेत्र के समग्र विकास में अपना योगदान दे सकती है। प्रदेश सरकार ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर के उपायुक्तों को आपात स्थिति में संपर्क साधने के लिए सेटेलाइट फोन भी उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन