फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi Lok Sabha by-election: Ashray said that give the ticket as you wish, I want respect

मंडी लोकसभा उपचुनाव: आश्रय बोले- टिकट जिसे मर्जी दो, मुझे सम्मान चाहिए

Thu, 30 Sep 2021 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 10:40 PM IST
सार

आश्रय शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। हालांकि, ज्यादा बात नहीं हो पाई, क्योंकि शुक्ला को प्रियंका गांधी के साथ एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जाना था। उन्हें अब शुक्रवार को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Mandi Lok Sabha by-election: Ashray said that give the ticket as you wish, I want respect
आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने कहा कि हाईकमान जिस मर्जी को टिकट दे, उन्हें तो मान-सम्मान चाहिए। आश्रय शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। हालांकि, ज्यादा बात नहीं हो पाई, क्योंकि शुक्ला को प्रियंका गांधी के साथ एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जाना था। उन्हें अब शुक्रवार को बुलाया गया है। आश्रय शर्मा ने नई दिल्ली से फोन पर बताया कि गुरुवार को ही कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आश्रय चार लाख के मार्जिन से हारे हैं। इससे तो गलत संदेश जा रहा है। आश्रय शर्मा बोले- कौल सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन संगठन में एक अनुशासन होना चाहिए। उनसे भी कम मत एक अन्य लोकसभा प्रत्याशी को मिले हैं। उस वक्त देश भर में कश्मीर से कन्याकुमारी तक माहौल ही ऐसा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली बार भी जब प्रतिभा सिंह और कौल सिंह ठाकुर ने टिकट लेने से इंकार किया था तो ही हाईकमान ने उनके नाम पर विचार किया था। राहुल गांधी ने उन पर भरोसा जताया तो इसके लिए वह उनके बहुत आभारी हैं। वह एहसानफरामोश नहीं हैं। इस बार भी जिसे पार्टी आलाकमान जिस मर्जी को टिकट दे, वह हाईकमान के इस आदेश को मानेंगे। उन्हें तो सम्मान चाहिए। ये निर्णय तो खुद पार्टी हाईकमान को लेना है। जो भी पार्टी का आदेश होगा, उसे सभी को मानना होगा। जब प्रतिभा सिंह पहले यहां से जीतीं तो हिविकां के सहयोग से बनी। दूसरी बार भी उनका पंडित जी ने सहयोग किया। उसके बाद के चुनाव में राजा साहब ने तरजीह नहीं दी तो पंडित सुखराम प्रचार में ही नहीं गए। उस वक्त ब्राह्मणवाद तक के आरोप लगे। वे तो इस बार भी पार्टी का हर आदेश मानने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed