Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi girl murder case: Investigation reveals accused knew the route; had brought the knife hidden in his hood

मंडी छात्रा हत्याकांड: जांच में खुलासा, रास्ते से वाकिफ था आरोपी; हुड में छिपाकर लाया था दराट

Sat, 18 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नैण (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नैण (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 05:00 AM IST
सार

मंडी जिले के नैण क्षेत्र में हुए सिया हत्याकांड में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Mandi girl murder case: Investigation reveals accused knew the route; had brought the knife hidden in his hood
छात्रा हत्याकांड का आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नैण क्षेत्र में हुए सिया हत्याकांड में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पड़ताल कर रही है। इस घटना में किसी और शामिल होने का तथ्य फिलहाल सामने नहीं आया है। वहीं परिजनों ने शुक्रवार को अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना हुए। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने सिया को पहले भी गोपालपुर बस अड्डे में देखा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वारदात वाले रास्ते से पूरी तरह वाकिफ था।

विज्ञापन
Trending Videos

हुड में छिपाकर रखा था दराट
वह अपने साथ दराट लेकर आया था, जिसे उसने हुड में छिपाकर रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद भी उसने दराट को हुड में ही छिपाकर मौके से निकल गया, ताकि किसी को शक न हो। हत्या करने के बाद साथ लगते घर से महिला के चिल्लाने पर वह डर गया। मौके पर लोगों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस रिमांंड के दौरान पुलिस गहनता से आरोपी से पूछताछ कर रही है। पढ़ाई से लेकर दिनचर्या और अन्य सभी चीजें आरोपी ने पुलिस को बताई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह माता-पिता से भी कम ही बातचीत करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी हत्या आरोपी के अभिभावकों से पूछताछ की है। पुलिस अलग-अलग तरीके प्रश्न पूछकर हत्या के कारण जानने में जुटी हुई है। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और तथ्य जुटा रही है। पुलिस अब तक इस मामले में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस को छात्रा के कब्जे से पुलिस को 70 रुपये मिले थे। इसमें 50 और 20 रुपये के नोट मिले थे। इससे पुलिस को लूट का इरादा नहीं लग रहा है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आठ बार तेज हथियार से हमले की पुष्टि
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इसमें गले में आठ बार तेज हथियार से हमला करने की पुष्टि हुई है। जबकि कलाई में भी तीन से चार बार वार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरएफएसएल जांच के लिए भी सैंपल भेजे हैं। ताकि मिलान करके वैज्ञानिक साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके। डीएनए पुष्टि के अलावा अन्य सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। तकनीकी जांच पड़ताल भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed