फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi District got Second Prize in Beti Bachao Beti padao Campaign

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में मंडी जिले को दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 27 Jul 2019 04:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Mandi District got Second Prize in Beti Bachao Beti  padao Campaign

देश में सीएम के गृह जिला मंडी का फिर डंका बजा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए मंडी जिले को एक साल में दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। यह पुरस्कार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता से संबंधित अभियान एवं गतिविधियों के शानदार क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 7 अगस्त को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इससे पहले मंडी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में प्रभावी सामुदायिक सहभागिता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन


इसी साल 24 जनवरी को जिला उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने तत्कालीन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से दिल्ली में यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 अक्तूबर, 2018 को मंडी जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ किया था। जिले में लैंगिक असंतुलन दूर करने के लिए लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि अभियान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ कर बालिका गौरव उद्यान योजना भी शुरू की गई है। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने बताया कि जिले में शिशु लिंगानुपात में सुधार और 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग की शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी एवं समन्वित प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed