फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi city of himachal can be viewed from helicopter in shivratri festival

शिवरात्रि महोत्सव में हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे मंडी का नजारा

Sat, 02 Mar 2019 02:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Sat, 02 Mar 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
mandi city of himachal can be viewed from helicopter in shivratri festival

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार लोग हेलीकॉप्टर से मंडी नगर का नजारा मात्र 15 मिनट में देख सकेंगे। जिला प्रशासन ने एक निजी कंपनी को इस हवाई सैर के लिए हायर किया है।

विज्ञापन


यह कंपनी शिवरात्रि महोत्सव के दौरान लोगों को पूरे शहर की परिक्रमा हेलीकॉप्टर से करवाएगी। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि दिल्ली की यह कंपनी लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कंपनी की ही होगी।
विज्ञापन


कंपनी 2500 रुपये प्रति सीट के हिसाब से एक बार ही सैर करवाएगी। अगर मौसम खराब हुआ तो बिना सैर करवाए कंपनी किसी से किराया नहीं ले सकेगी। शहर के साथ कांगणीधार में बने हेलीपैड से यह हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा हमले को लेकर दिखेगा आक्रोश

mandi city of himachal can be viewed from helicopter in shivratri festival

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस बार निकलने वाली जलेब बहुत ही आकर्षक होने वाली है। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर शिवरात्रि महोत्सव पूर्व सैनिक में आक्रोश देखने को मिलेगा।

जलेब में पहली बार पूर्व सैनिकों की एक टुकड़ी अपनी वर्दी में शामिल हो रही है, वहीं जिले की कई नाटियों से जलेब की शोभा बढ़ने वाली है। इसमें सराज, चौहार और तुंगल नाटियों को शामिल किया गया है।

सांस्कृतिक दल विभिन्न पोशाकों में नाचते गाते चलेंगे। इस बार मेले की थीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ है। इसलिए जलेब में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का रथ भी चलेगा, जो सभी को बेटियों के संरक्षण के लिए जागरूक करेगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 मार्च को राज देवता माधोराय की भव्य जलेब की अगवाई करने के बाद शाम तीन बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed