फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi byelection: Pratibha Singh said that Inflation and unemployment is the biggest issue in the country

मंडी उपचुनाव: प्रतिभा सिंह बोलीं- देश में महंगाई-बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा

Wed, 20 Oct 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 07:57 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने बुधवार मंडी सदर के बीर, भरगांव, गोखड़ा, पक्का परूआ और सुहड़ा महल्ला में जनसभाएं कीं। कहा कि पहली बार वीरभद्र सिंह के बगैर चुनावी मैदान में हूं। कार्यकर्ताओं और लोगों के आग्रह पर आलाकमान के निर्देश पर चुनाव में उतरी हैं। कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
Mandi byelection: Pratibha Singh said that Inflation and unemployment is the biggest issue in the country
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। महंगाई ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बेरोजगारी का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। प्रतिभा सिंह ने बुधवार मंडी सदर के बीर, भरगांव, गोखड़ा, पक्का परूआ और सुहड़ा महल्ला में जनसभाएं कीं। कहा कि पहली बार वीरभद्र सिंह के बगैर चुनावी मैदान में हूं। कार्यकर्ताओं और लोगों के आग्रह पर आलाकमान के निर्देश पर चुनाव में उतरी हैं। कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके आश्रय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट कटने के बाद आश्रय नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत निर्वाचन आयोग: केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक मीणा बोले- देश के पहले मतदाता से प्रेरणा लें युवा
विज्ञापन


पिता सदर विधायक अनिल शर्मा भी अपने और आश्रय के एक ही पार्टी में आने के संकेत दे रहे थे, लेकिन परिवारवाद पर सख्ती के चलते जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा का टिकट कटने के बाद अब आश्रय शर्मा ने कांग्रेस के प्रचार में दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम और वीरभद्र सिंह का इस क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहा है। चुनावों में बेहतर परफारमेंस उनकी जिम्मेवारी भी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस भविष्य में प्रदेश के कर्मचारियों को नया वेतनमान भी देगी और पूर्व सैनिकों को एक रैंक और एक वेतन भी लागू करेगी। कांग्रेस सरकार हमेशा कर्मचारी हितेषी रही है और जन कल्याण उसका मुख्य कार्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा वोट के लिए इस्तेमाल कर रही है सेना का नाम: विक्रमादित्य 
भाजपा सेना के नाम पर वोट तो मांग रही है, लेकिन जवानों को तवज्जो नहीं देती। यह बात पांगी में जनसभा के दौरान शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने चंबा के पांगी में  कही। कहा कि भाजपा ने मंडी संसदीय उपचुनाव में ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर को मैदान में उतारा है, लेकिन देश के जवानों के सम्मान को लेकर भाजपा गंभीर नहीं है। कांग्रेस सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए जो नीति बनाई थी, उसे भाजपा सरकार चला नहीं पा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने चुनाव क्षेत्र का विकास करने में लगे हैं। पांगी दौरे पर तब आते हैं, जब चुनाव निकट होते हैं। पांगी में सड़कों की क्या हालत है, इसका कभी मुख्यमंत्री ने जायजा नहीं लिया। वह हमेशा हेलीकाप्टर से पांगी आते हैं और चले जाते हैं। भाजपा धर्म की राजनीति करती है। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से प्रतिभा सिंह कांग्रेस का ऐसा चेहरा हैं, जो विकास को तरजीह देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed