फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi byelection: Chief Minister Jairam Tandi arrived to cast his vote

मंडी उपचुनाव: मुख्यमंत्री जयराम मतदान करने के लिए पहुंचे तांदी

Thu, 28 Oct 2021 10:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/गोहर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/गोहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तांदी स्थित अपने घर में लोकसभा उपचुनाव तक रुकेंगे और मुरहाग पोलिंग बूथ पर परिवार सहित अपना मतदान कर शिमला रवाना होंगे। इस दौरान सीएम ने मंडी संसदीय क्षेत्र के हो रहे उपचुनाव में पार्टी की जीत को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया।

विज्ञापन
Mandi byelection: Chief Minister Jairam Tandi arrived to cast his vote
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सराज स्थित अपने घर तांदी गुरुवार शाम को पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री चैलचौक से होते हुए गोहर पहुंचे जहां पुराने साथियों के घर रुके और वार्तालाप किया। उसके बाद थाची, मझोठी, देवधार, कांढा, बगस्याड होते हुए वह तांदी अपने घर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तांदी स्थित अपने घर में लोकसभा उपचुनाव तक रुकेंगे और मुरहाग पोलिंग बूथ पर परिवार सहित अपना मतदान कर शिमला रवाना होंगे। इस दौरान सीएम ने मंडी संसदीय क्षेत्र के हो रहे उपचुनाव में पार्टी की जीत को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री के घर आने को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी गाड़ी और पुलिस का इस्तेमाल कर चुनाव आचार संहिता का उलंघन किया है।

विज्ञापन


एसडीएम को दी गई शिकायत में कहा गया है कि भाजपा ने बस्सी, कोटला खनुला और मझोठी पंचायतों में पंडाल लगाकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम किया है। यह शिकायत सराज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल सहगल के द्वारा दी गई है। उधर, सराज भाजपा कार्यकर्ता व जिला सचिव चमन ठाकुर ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घर आ रहे थे। वे कई दिनों से गोहर होकर सराज नहीं आ पाए थे, इसलिए कुछ लोग जगह-जगह उनसे मिलने पहुंचे और लोगों ने उनका हाल जाना। इस बात को कांग्रेस बेबजह तूल दे रही है जोकि गलत है। सराज में मुख्यमंत्री का घर है, वह घर आए हैं। कांग्रेस की शिकायत बचकाना है। इधर, एसडीएम थुनाग व सहायक निर्वाचन अधिकारी पारस अग्रवाल ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed