फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi byelection: 40 EVMT sent to Spiti by helicopter

मंडी उपचुनाव: हेलीकॉप्टर से स्पीति भेजीं 40 ईवीएमटी

Fri, 22 Oct 2021 04:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Oct 2021 04:49 PM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि 40 ईवीएम के अलावा 40 वीवीपैट मशीनें भी जिला मुख्यालय से भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि स्पीति क्षेत्र में 29 मतदान केंद्र हैं। 11 अतिरिक्त ईवीएम भी भेजी गई हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सहायक आयुक्त डॉ. रोहित शर्मा की निगरानी में भेजी गई हैं। जिले में 92 मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालेंगे। 

विज्ञापन
Mandi byelection: 40 EVMT sent to Spiti by helicopter
हेलीकॉप्टर से स्पीति भेजीं 40 ईवीएमटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से 40 ईवीएम स्पीति के लिए भेज दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि 40 ईवीएम के अलावा 40 वीवीपैट मशीनें भी जिला मुख्यालय से भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि स्पीति क्षेत्र में 29 मतदान केंद्र हैं। 11 अतिरिक्त ईवीएम भी भेजी गई हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सहायक आयुक्त डॉ. रोहित शर्मा की निगरानी में भेजी गई हैं। जिले में 92 मतदान केंद्रों पर मतदाता वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर को उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों का 28 अक्तूबर के लिए मूवमेंट प्लान तैयार है। पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी बसें भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


जाहलमा, रंगरिक और टशीगंग को मॉडल मतदान केंद्र के तौर पर स्थापित किया गया है। जिस्पा और क्यूलिंग मतदान केंद्रों में महिला कर्मी मतदान प्रक्रिया को पूरा करवाएंगी। मतदान के दौरान यदि किसी ईवीएम में तकनीकी खराबी आती है तो उसके लिए भी अतिरिक्त ईवीएम संबंधित सेक्टर अधिकारियों के पास रहेंगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान से 72 घंटे पूर्व की अवधि में चुनाव प्रचार नहीं होगा। केवल डोर टू डोर प्रचार हो सकेगा। उसमें भी पांच से ज्यादा ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। मतदान के बाद ईवीएम को मतगणना तक कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के मतदान करने के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed