फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi bjp mandal take back decision of mass resignation

यहां भाजपा पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे के निर्णय को वापस लिया, लेकिन रार बरकरार

Tue, 17 Oct 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 17 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
mandi bjp mandal take back decision of mass resignation

मंत्री अनिल शर्मा के कांग्रेस से भाजपा में आने से नाराज सदर भाजपा मंडल और मोरचों के पदाधिकारियों को सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक जयराम ने मना लिया है। लेकिन, टिकट के तलबगारों से अनिल शर्मा की रार अभी भी बरकरार है। 

विज्ञापन


हाईकमान से नाराज चल रहे सदर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे के निर्णय को वापस ले लिया है। इस सिलसिले में मंत्री अनिल शर्मा और समर्थकों की भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक सौलीखड्ड में हुई। 
विज्ञापन


बैठक में भाजपा मंडल सदर और विभिन्न मोरचों की सुलह करवाने में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मध्यस्थतता की। भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक जयराम ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में पदाधिकारियों और भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा और समर्थकों से चर्चा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है और सदर क्षेत्र जो पिछले लंबे अरसे से कांग्रेस के पास रहा अब यहां भी कांग्रेस मुक्त होगा।

सभी मनमुटाव दूरः दीपक गुलेरिया

mandi bjp mandal take back decision of mass resignation

भाजपा के तमाम कार्यकर्ता भाजपा के बैनर तले भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाकर वोट मांगेंगे। मंडल अध्यक्ष दीपक गुलेरिया ने कहा कि सभी मनमुटाव दूर कर लिए गए हैं। पार्टी जहां जिसके साथ खड़ा करेगी, उसका पूरा समर्थन किया जाएगा।  

ये रहे उपस्थित 
 कांग्रेस से भाजपा में आए मंत्री अनिल शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव पायल वैद्य, जिला भाजपा अध्यक्ष रणबीर सिंह, जिला प्रभारी प्रियब्रत शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, किसान मोर्चा के एलआर राणा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष मुनीष कपूर, पूर्व मंडलाध्यक्ष चेतन शर्मा, किशोरी लाल, कांग्रेस से भाजपा में आए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रवि सिंह ठाकुर, मंडलाध्यक्ष दीपक गुलेरिया के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

बैठक में नहीं पहुंचे टिकट के तलबगार 
टिकट के तलबगार भाजपा राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गुलेरिया, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर व प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा बैठक में नहीं आए।

रेणुका भाजपा में भड़की बगावत की चिंगारी

mandi bjp mandal take back decision of mass resignation

रेणुका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक हिरदा राम के स्थान पर बलबीर चौहान को टिकट मिलने की चर्चा है। बलबीर चौहान का प्रचार अभियान शुरू होते ही हिरदा समर्थकों ने बैठक आयोजित कर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।

हिरदा राम ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।  गौरतलब है कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में हिरदा राम और बलबीर चौहान टिकट के दावेदार हैं। हिरदा राम पूर्व में रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।

मंगलवार को पार्टी के एक धड़े ने संगड़ाह में बैठक कर रणनीति बनाई। यहां तक कि एक दुकानदार ने अपनी छतों पर लगे पार्टी के झंडे तक उतार दिए। सूत्र बताते हैं कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी राय दी जिसके बाद निर्णय हुआ कि हिरदा राम निर्दलीय मैदान में उतरेंगे।

हालांकि, उन्हें मनाने के लिए कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा और अन्य पदाधिकारी गए लेकिन बात नहीं बनी। हिरदा राम ने बताया कि उन पर कार्यकर्ताओं का दबाव है। लिहाजा, वह 20 अक्तूबर को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उधर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामेश्वर ने बताया कि कार्यकर्ताओं से बात हुई है। उन्हें यह मामला प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखने को कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष जो निर्देश देंगे, वह मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed