दर्दनाक! आखिरकार मौत से जंग हार गई बेगमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी में एक सिरफिरे युवक की बर्बरता का शिकार हुई बीस साल की बेगमा देवी ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। वह रविवार से अस्पताल के आईसीयू में दाखिल थी। डाक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की।
लेकिन अधिक खून बहने और संक्रमण फैलने से बेगुनाह बेगमा जिन्दगी की जंग हार गई। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बेगमा ने दम तोड़ दिया। घटना के तीन दिन बीतने के बाद अभी तक चाकू घोंपने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
शनिवार को अपनी चचेरी बहन के साथ कंप्यूटर सेंटर जाते वक्त तेजराम नाम के एक युवक ने बेगमा और उसकी बहन को सरेराह चाकू घोंप दिया था। शराबी और बदमाश तेजराम उससे शादी करना चाहता था। बेगमा ने 5वीं पास तेजराम से सगाई करने से इंकार कर दिया था। वह इसी से नाराज था।
आरोपी अभी भी फरार
उधर, चाकू मारने के कारण घायल हुई मथुरा देवी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इलाज का सारा खर्चा अस्पताल प्रशासन दे रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने पहले बेगमा देवी पर चाकू से वार किया।
बहन को बचाने के लिए मथुरा देवी चिल्लाते हुए आरोपी को रोकने का प्रयास करने लगी तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। दोनों चचेरी बहनों के पेट पर चाकू से कई वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
उधर, भले ही मथुरा देवी ने फोटो से आरोपी तेजराम की पहचान कर ली है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है।