फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi accident MBBS trainees car overturned one died and one student injured

Mandi Accident: बर्थडे का जश्न मनाने गए प्रशिक्षु डॉक्टरों की कार खाई में गिरी, एक युवती की मौत

Fri, 19 Aug 2022 05:29 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 05:29 PM IST
सार

घटना देर रात करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। घायलों का उपचार मेडिकल कालेज नेरचौक में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Mandi accident MBBS trainees car overturned one died and one student injured
मंडी हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन के बग्गी के खियुरी-बीबीएमबी टनल संपर्क मार्ग के नजदीक गुरुवार देर रात को एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की कार अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गई। हादसे में एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। एक अन्य युवती को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नेरचौक से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कार में चार युवतियां और एक युवक सवार था।

विज्ञापन


बर्थडे पार्टी के लिए वे खियुरी टनल के पीछे सुनसान जगह पहुंचे थे। हादसा देर रात करीब 2 बजे के बाद का बताया जा रहा है। किसी घायल युवती ने नेरचौक में अपने किसी परिचित को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान अंचला (24), पुत्री इंद्रनाथ गांव व डाकघर नारकंडा, तहसील कुमारसेन जिला शिमला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घायलों की सूची
घायलों में हरीतिका वर्मा (23) पुत्री संजय कुमार गांव अब्दुल्लापुर डाकघर जमानाबाद (कांगड़ा), अंकिता (23) पुत्री वीरेंद्र राणा हाउस नंबर4/3 बीपीओ आईका बंगला तहसील पालमपुर (कांगड़ा), चालक युवराज (24), पुत्र जोगिंदर सिंह हाउस नंबर 300 वार्ड नंबर 40 पावर हाउस रोड हनुमानगढ़ (राजस्थान), सोनम (25), पुत्री रमेश कुमार गांव चौक डाकघर भंगरोटू तहसील बल्ह (मंडी) शामिल हैं। सोनम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी ने बताया कि चालक युवराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed