फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manav Bharti University trapped in fake degree case will be closed in June, proposal sent to government for ap

Fake Degree Case: फर्जी डिग्री मामले में फंसा मानव भारती विवि जून में हो जाएगा बंद

Sat, 11 Mar 2023 10:35 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 10:35 AM IST
सार

मानव भारती निजी विश्वविद्यालय जून में बंद कर दिया जाएगा। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने एक बैठक में इस विवि को बंद करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। 

विज्ञापन
Manav Bharti University trapped in fake degree case will be closed in June, proposal sent to government for ap
फर्जी डिग्री मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डिग्री मामले में फंसा मानव भारती निजी विश्वविद्यालय जून में बंद कर दिया जाएगा। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने एक बैठक में इस विवि को बंद करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। वर्तमान में इस विवि में 49 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से 25 जून में पासआउट हो जाएंगे। शेष 24 को अन्य विश्वविद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। निजी संस्थान में अध्यापन स्टाफ की भारी कमी है। पुलिस एसआईटी से लेकर ईडी, इनकम टैक्स एजेंसियां फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस जांच में 46 हजार के करीब फर्जी डिग्रियां 12 राज्यों में आवंटित करने का आरोप है।

विज्ञापन


संस्थान के कहने पर एजेंट फर्जी डिग्री दिलाने का सौदा करते थे। जिन 12 राज्यों में फर्जी डिग्रियां बेची गई हैं, उनमें हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बंगलूरू शामिल हैं। फर्जी डिग्रियां बेचने का यह खेल 2010 से चल रहा है। मामले में विवि के मालिक राजकुमार राणा, उसकी पत्नी, रजिस्ट्रार, अकाउंटेंट, सात एजेंट और ट्रस्ट के सदस्यों समेत 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अभियोजन विभाग से मंजूरी के बाद इन्हें हाईकोर्ट में पेश किया जाना है।
विज्ञापन


गौर हो कि विश्वविद्यालय को इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, फार्मासिस्ट, ह्यूमिनिटी कोर्स कराने की मान्यता दी थी। इसके लिए सीटें निर्धारित थीं, लेकिन विश्वविद्यालय ने सीटों से ज्यादा छात्रों को दाखिला दिया। इसके अलावा ऐसे भी कोर्स करा दिए, जिन्हें करवाने की विवि ने अनुमति नहीं ली थी। फर्जी डिग्री मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने फाइनल चार्जशीट तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की बैठक में मानव भारती निजी विश्वविद्यालय को जून से बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है।- मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक, अध्यक्ष, निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed