फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   manav bharti university fake degree case ex deputy registrar connection with rajasthan

फर्जी डिग्री मामला: राजस्थान तक जुड़े हैं पूर्व उप रजिस्ट्रार कृष्ण के तार

Sun, 14 Jun 2020 10:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jun 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
manav bharti university fake degree case ex deputy registrar connection with rajasthan
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना संकटकाल में अनलॉक होते ही पुलिस ने मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले की परतें दोबारा खोलनी शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में गिरफ्तार पूर्व उप रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार से कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। कृष्ण कुमार के तार मानव भारती से राजस्थान की माधव भारती युनिवर्सिटी तक जुड़े हैं। कृष्ण मानव भारती विवि में 2013 से 2015 के बीच उप रजिस्ट्रार रहे हैं और 2018 के बाद से वे माधव विश्वविद्यालय राजस्थान चले गए थे।

विज्ञापन


फर्जी डिग्री का मामला सामने आने के बाद सोलन पुलिस राजस्थान गई थी और वहां से कंप्यूटर तथा मानव भारती की डिग्री समेत कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे थे। पुलिस ने इस मामले में मानव भारती की सहायक रजिस्ट्रार व दो अन्य कर्मचारियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अब कृष्ण चंद की गिरफ्तारी के बाद मामले के राज खुलने की संभावनाएं बन गई हैं।
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में कृष्ण कुमार ने खुलासा किया है कि मानव भारती की सहायक रजिस्ट्रार उनके कहने पर ही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद को भी संभाल रही थीं और सभी जरूरी कार्य के लिए उन्होंने महिला को ही हस्ताक्षर के लिए अधिकृत कर दिया था। पुलिस के सामने अब रजिस्ट्रार पद भी एक चुनौती बन गया है। पुलिस मानव भारती विवि में अब उन प्रमाणों की जांच करेगी जिससे सही रजिस्ट्रार की पहचान हो सके। फिलहाल पूरे मामले में विश्वविद्यालय के मालिक राज कुमार राणा ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से जमानत ले रखी है। जिस पर 17 जून को सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उप रजिस्ट्रार पांच दिन की रिमांड पर  
मानव भारती के पूर्व उप रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार को पुलिस ने शनिवार को सोलन कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस कृष्ण कुमार को अब 17 जून को दोबारा से कोर्ट में पेश करेगी। तब तक आरोपी से फर्जी डिग्री मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कृष्ण कुमार को रिमांड मिलने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed