फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manav Bharti University Fake Degree Case anticipatory bail plea rejected in solan court

मानव भारती विवि के मालिक की याचिका रद्द, जल्द होगी गिरफ्तारी

Fri, 20 Mar 2020 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Mar 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Manav Bharti University Fake Degree Case anticipatory bail plea rejected in solan court
सांकेतिक तस्वीर

मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राज कुमार राणा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। याचिका खारिज होते ही पुलिस राणा की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हो गई है। राणा की लोकेशन खंगाली जा रही है। पुलिस फोन लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड की मदद से उसके ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस की टीमों ने राजकुमार राणा के संभावित ठिकानों पर दबिश की भी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


इससे पूर्व सोलन कोर्ट में राज कुमार राणा की अग्रिम जमानत पर फैसला सुनाया गया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे याचिका खारिज होने के बाद पुलिस विभाग ने एक आपात बैठक कर आगामी रणनीति बनाई है। मानव भारती विवि का  मालिक राज कुमार राणा फर्जी डिग्री मामले का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद राणा फरार चल रहा है। राज कुमार राणा की ओर से कोर्ट में दो बार अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। जिसमें पहली बार याचिका को वापस ले लिया गया। लेकिन उसके बाद राणा के वकील ने दोबारा याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसले को दो दिन के लिए लंबित कर दिया था। शुक्रवार को याचिका पर फैसला आने के बाद पुलिस दोबारा से एक्टिव मोड में आ गई है। इस मामले में अब तक तीन मानव भारती विवि के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।


उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि राज कुमार राणा की गिरफ्तारी जल्द ही जाएगी। पुलिस राणा के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी माध्यमों से राणा के छिपे होने का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज कुमार राणा को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed