फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali Winter Queen: Suhani health deteriorated before the finale, she had to be hospitalized

मनाली विंटर क्वीन: फिनाले से पहले बिगड़ी थी सुहानी की तबीयत, अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती

Tue, 28 Jan 2025 11:21 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2025 11:21 AM IST
सार

 सुहानी भी इस दौर से गुजरीं। इस दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण फाइनल राउंड से पहले अस्पताल जाना पड़ा।

विज्ञापन
Manali Winter Queen: Suhani health deteriorated before the finale, she had to be hospitalized
फिनाले से पहले बिगड़ी थी सुहानी की तबीयत - फोटो : संवाद

विस्तार

 मनाली विंटर कार्निवल में शरद सुंदरी बनीं कांगड़ा की सुहानी कटोच का मिस इंडिया बनने का सपना है। शरद सुंदरी बनने से पहले प्रतिभागियों को कई मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ा। सुहानी भी इस दौर से गुजरीं। इस दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण फाइनल राउंड से पहले अस्पताल जाना पड़ा। कुछ घंटे के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रहीं। 21 वर्षीय सुहानी ने कहा कि टेलेंट राउंड में काफी ज्यादा एनर्जी लग गई। रात को भी 12 बजे तक रिहर्सल चलती रही। ऐसे में सांस लेने में तकलीफ हुई। ब्लड प्रेशर लो होने के कारण कुछ घंटे अस्पताल में रहना पड़ा। फिर भी हिम्मत नहीं हारी।

विज्ञापन


फिनाले में वह पूरे जोश के साथ उतरीं और विजेता बनीं।  सुहानी ने कहा कि उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली है। इसका 20 फीसदी वह किसी जरूरतमंद संस्था को दान करेंगी। सुहानी कांगड़ा के जसूर की रहने वाली हैं। पिता बलविंद्र सिंह सैनिक हैं और माता गृहिणी। सुहानी कटोच ने बातचीत में कहा कि सफलता का श्रेय वह माता-पिता को देना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि मनाली में विंटर कार्निवल में शरद सुंदरी का खिताब कांगड़ा की सुहानी कटोच ने जीता है। सिरमौर की अमीषा फस्ट रनरअप रहीं, जबकि मनाली की अदिति नेगी सेकेंड रनरअप चुनी गईं।
विज्ञापन


कार्तिक बने वॉयस ऑफ कार्निवल
वॉयस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता में कार्तिक विजेता बने। कार्तिक ने मैथ की पढ़ाई की है। मूलतःसिरमौर के रहने वाले हैं। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बालकृष्ण और तीसरे स्थान पर अंकुश रहे। अंतिम राउंड में पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया और विजेता के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें कार्तिक ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed