{"_id":"5bba2c7a867a5568595c923f","slug":"manali-rohtang-pas-route-will-be-opened-for-tourists-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रोहतांग पर बर्फ पर लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रोहतांग पर बर्फ पर लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/कुल्लू
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश और बर्फबारी के चलते करीब दो सप्ताह से बंद चल रहे मनाली-रोहतांग मार्ग को बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया है। देश-विदेश से आने वाले सैलानी सोमवार से रोहतांग दर्रे पर पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रशासन ने इसकी अनुमति दे दी है। इस बार सितंबर महीने के अंत में ही रिकॉर्ड भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते मार्ग कई जगह से बाधित हो गया था।
विज्ञापन
रोहतांग खुलने से अभी तक मंदी की मार झेल रहे मनाली के होटल कारोबारियों को भी दशहरा और दिवाली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि मनाली के पर्यटन को गति देने के लिए रोहतांग को बहाल करना अति आवश्यक है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने रोहतांग दर्रा खुलने की पुष्टि है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोहतांग के लिए पर्यटक वाहनों को एनजीटी के आदेशों के तहत भेजा जाएगा। रोजाना 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति दी जाएगी। परमिट के लिए आवेदन करना होगा। मनाली बस अड्डा के प्रभारी प्रदीप ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को भेजने के फिलहाल कोई आदेश नहीं मिले है। जैसे ही हरी झंडी मिलती है तो रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसें भी भेजी जाएंगी।
विज्ञापन