Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali News: russian tourist Vera Litvinov fall in gorge manali police rescue

Manali News: खाई में गिरी रूस की महिला, पांच घंटे की मशक्कत के बाद की रेस्क्यू

Thu, 08 Jun 2023 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Jun 2023 05:19 PM IST
सार

रूस की महिला सहेली के साथ ओल्ड मनाली के पीछे मनालसू नदी की ओर ट्रैकिंग पर गई थी। इस दौरान करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Manali News: russian tourist Vera Litvinov fall in gorge manali police rescue
रशियन महिला को रेस्क्यू करती टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

ओल्ड मनाली के जंगल में ट्रैकिंग पर गई रूस की महिला को पुलिस और एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन (एटीओए) ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दल ने महिला को मिशन अस्पताल मनाली पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला गाइड की सहायता लिए बिना ही सहेली के साथ ट्रैकिंग पर गई थी।

विज्ञापन


रूस की महिला सहेली के साथ ओल्ड मनाली के पीछे मनालसू नदी की ओर ट्रैकिंग पर गई थी। इस दौरान करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सहेली ने मनाली थाने में इसकी जानकारी दी। रात करीब 8:30 बजे जानकारी मिलते ही पुलिस टीम महिला को रेस्क्यू करने के लिए ओल्ड मनाली की ओर रवाना हुई। एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन का दल भी रवाना हुआ। सड़क से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल में गिरी महिला चलने में सक्षम नहीं थी। उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मनाली थाने से एएसआई प्रकाश चंद, पीएसआई ईशांत सेन, विनोद कुमार, गोविंद, रूबीना और एटीओए के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को खाई से निकाला। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाने में टीम को करीब तीन घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में एटीओए से पिंटू, जोगी, दीवान, बोनी, सनी, रवि ठाकुर, भीमसेन, गुड्डू, अक्षय कपूर और दो पोटर शामिल थे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि महिला को रेस्क्यू कर लिया गया है। वह मिशन अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed