फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali-Leh Road: Vehicles from Darcha will now go towards Leh till 10:00 am

Manali-Leh Road: दारचा से अब सुबह 10 बजे तक लेह की ओर जाएंगे वाहन, प्रशासन ने लिया फैसला

Thu, 18 May 2023 04:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 May 2023 04:00 PM IST
सार

अब लाहौल के दारचा से सुबह 7:30 बजे से लेकर 10:00 बजे लेह के लिए वाहनों को भेजा जाएगा। पहले समय 8:00 से 11:00 बजे था। सामरिक मार्ग के वनवे होने के कारण समय बदला गया है।

विज्ञापन
Manali-Leh Road: Vehicles from Darcha will now go towards Leh till 10:00 am
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मनाली-लेह मार्ग के खुलने के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लेह की ओर वाहनों के जाने के समय में बदलाव किया है। अब लाहौल के दारचा से सुबह 7:30 बजे से लेकर 10:00 बजे लेह के लिए वाहनों को भेजा जाएगा। पहले समय 8:00 से 11:00 बजे था। सामरिक मार्ग के वनवे होने के कारण समय बदला गया है। शिंकुला दर्रा होकर जांस्कर के लिए भी यही समय रहेगा। उधर, बुधवार को दूसरे दिन मनाली-लेह मार्ग पर 118 लोगों को लेकर 75 वाहन रवाना हुए। हालांकि अधिकतर वाहन लेह की तरफ सब्जी, दूध और दैनिक उपभोग की वस्तुओं के ट्रक शामिल थे। अब धीरे-धीरे मनाली-लेह मार्ग पर फोर बाई फोर और ट्रकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। हालांकि लेह जाने के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। पर्यटक वाहनों को अभी पटसेउ तक ही जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, बीआरओ भी हाईवे तीन को चौड़ा करने के लिए सड़क के किनारों से बर्फ हटाने में जुटा है। अब सबकी नजर 427 किलोमीटर सामरिक मार्ग पर यातायात सामान्य होने पर नजर टिकी है। लेह की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का यहां खोली पुलिस चौकी द्वारा पंजीकृत किया जा रहा है। वाहनों में क्या जा रहा और कितने लोग सफर कर रहे हैं सभी की डिटेल को पुलिस दर्ज कर रही है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि बुधवार को मनाली से लेह के लिए 75 वाहन रवाना हुए हैं। सभी की एंट्री दारचा में खोली पुलिस चौकी में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed