{"_id":"626971d91015a23905510181","slug":"manali-leh-road-opened-again-after-being-closed-for-a-day-tourists-reached-koksar-to-see-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलांग: एक दिन बंद रहने के बाद फिर खुला मनाली-लेह मार्ग, बर्फ देखने कोकसर पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलांग: एक दिन बंद रहने के बाद फिर खुला मनाली-लेह मार्ग, बर्फ देखने कोकसर पहुंचे सैलानी
Wed, 27 Apr 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:12 PM IST
सार
उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दारचा से लेह की तरफ फिलहाल पर्यटक वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। छोटे वाहनों के लिए दारचा-शिंकुला मार्ग भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
कोकसर में उमड़े सैलानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली-लेह मार्ग के तंगलंगला दर्रा और उपशी से बर्फ हटा कर सीमा सड़क संगठन ने इस सामरिक मार्ग को फिर से बहाल कर दिया है। मंगलवार को एक दिन बंद रहने के बाद बुधवार को मार्ग फिर यातायात के लिए खोल दिया गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि दारचा से लेह की तरफ फिलहाल पर्यटक वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है। छोटे वाहनों के लिए दारचा-शिंकुला मार्ग भी खोल दिया गया है। दारचा से आगे अभी ट्रकों के अलावा दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी।
विज्ञापन
हालात सामान्य होने के बाद ही मनाली-लेह मार्ग भारी वाहनों के लिए खोला जाएगा। इधर, लाहौल घाटी में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक सैर सपाटे को पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी पर्यटन स्थल कोकसर के आसपास पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। सैलानियों कोकसर से आगे रोहतांग दर्रा की तरफ ग्रांफू के पास बर्फ में अठखेलियां कीं। सैलानियों की बढ़ी आमद से घाटी के पर्यटक कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। कोकसर से रोहतांग के बीच अभी भी पहाड़ों में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है।
विज्ञापन