मनाली-लेह मार्ग भूस्खलन से बाधित, रोहतांग में कई घंटों तक ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा में सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब तरीके से पर्यटक वाहन पार्क करने से घंटों जाम लग रहा है। गुरुवार को रोहतांग दर्रा में जाम लगने से करीब दो घंटे तक सेना के वाहन फंसे रहे। ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए रोहतांग में कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखा।
रोहतांग में पार्किंग के लिए जगह बनाई गई है लेकिन स्थानीय टैक्सी चालक और सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब वाहन खड़े कर देते हैं। कुल्लू से लाहौल पहुंचे रमेश, सुरेंद्र और दोरजे ने बताया कि टैक्सी चालक मनमर्जी से सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़े कर रहे हैं।
इससे घंटों जाम लग रहा है। लाहौल, पांगी और लेह जाने वाले यात्रियों के अलावा सेना के वाहन भी इस जाम में फंस रहे हैं। लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश और पूर्व जिप उपाध्यक्ष रिगजिन ने कहा कि अगर मनाली प्रशासन रोहतांग में जाम की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है तो लाहौल-स्पीति प्रशासन को इसका समाधान निकालना चाहिए।
जाम के कारण लाहौल-स्पीति के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी का कहना है कि ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए रोहतांग में मनाली पुलिस के जवान तैनात हैं। अगर टैक्सी चालक निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े नहीं कर रहे हैं तो ऐसे वाहनों के चालान काटे जाएंगे।वहीं मनाली-लेह मार्ग जिंगजिंगवार दर्रा के पास भूस्खलन से कई घंटों तक बंद रहा। इससे पर्यटक और सेना के वाहन फंसे रहे।