फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali-Leh highway opened for traffic

जल्द आइए! खुल गया मनाली-लेह मार्ग

Sat, 07 Jun 2014 08:40 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
Manali-Leh highway opened for traffic

देश-दुनिया के पर्यटक अब बर्फ से लकदक पहाड़ों के बीच सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। मनाली-लेह सड़क मार्ग अब सैलानियों के लिए भी खोल कर दिया गया है। शुक्रवार को सीमा सड़क संगठन के जवानों ने मनाली-सरचू मार्ग पर केलिंग सराय के पास अवरुद्ध मार्ग को बहाल कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को जिला मुख्यालय के लांग से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों के पर्यटक लेह के लिए रवाना हुए। इसके अलावा तेल से भरे टैंकर भी लेह के लिए इस रास्ते भेजे गए हैं। अब मनाली-बारालाचाला पास-सरचू होते हुए लेह के लिए सेना का काफिला भी रवाना होगा।
विज्ञापन


सैलानियों की मदद के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दारचा में अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित कर दी है। हिमाचल वार्डर सरचू तक पुलिस उपाधीक्षक तेजेंद्र वर्मा के साथ एक चिकित्सक भी भेजा गया। उपायुक्त लाहौल वीर सिंह ठाकुर ने पर्यटकों को लेह भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर लगे हैं बर्फ के ढेर

Manali-Leh highway opened for traffic

70 आरसीसी के कमांडिंग अफसर एसके एंथोनी ने बताया कि मनाली से हिमाचल के बार्डर सरचू तक 222 किलोमीटर सड़क मार्ग को बहाल कर दिया है। आगे लेह तक रास्ता खुला है। बारालाचा पास से केलिंग सराय तक मार्ग के दोनों ओर बर्फ के ढेर हैं।

सुबह-शाम के तापमान में गिरावट के चलते पानी अभी सड़कों पर जम रहा है। पर्यटक समय देखकर ही उस ओर आवाजाही करें।

एसपी लाहौल-स्पीति जी शिवाकुमार ने बताया कि जिला पुलिस ने दारचा में अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित कर दी है। हिमाचल वार्डर सरचू में भी पुलिस चेक पोस्ट स्थापित होगी।

बस सेवा के लिए अभी इंतजार

Manali-Leh highway opened for traffic

दिल्ली-लेह वाया मनाली बस में सफर के लिए अभी इंतजार करना होगा।

आरएम लाहौल-स्पीति गोपाल शर्मा ने बताया लेह-दिल्ली बस सेवा आरंभ करने से पहले एचआरटीसी की टीम मार्ग का मुआयना करेगी। इसके बाद बस सेवा शुरू होगी।

रोहतांग नहीं, केलांग-लेह जा सकेंगे वाहन

Manali-Leh highway opened for traffic

लाहौल के मुख्यालय केलांग और लेह जाने वाले सभी सैलानियों को रोहतांग पार करने के लिए एसडीएम ऑफिस मनाली से अनुमति लेनी होगी। अनुमति लेकर पर्यटक रोहतांग दर्रा पार कर पाएंगे।

इसके अलावा इन सभी वाहनों को मढ़ी में लगाई गई अस्थायी चौकी में ग्रीन टैक्स भी देना होगा। रोहतांग के लिए बाहरी राज्यों के वाहन नहीं जा सकते, लेकिन केलांग और लेह जाने वाले वाहन एसडीएम ऑफिस मनाली से अनुमति लेकर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed