{"_id":"646b78e9def4a129270878e3","slug":"manali-leh-highway-open-for-tourists-in-odd-even-rule-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali Leh Highway: ऑड-ईवन में सैलानियों के लिए खुला मनाली-लेह मार्ग, रवाना हुए 407 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Leh Highway: ऑड-ईवन में सैलानियों के लिए खुला मनाली-लेह मार्ग, रवाना हुए 407 वाहन
Mon, 22 May 2023 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 May 2023 07:46 PM IST
सार
बर्फ से ढके मनाली-लेह मार्ग पर सुहाने सफर का सैलानियों ने खूब आनंद लिया है। पहले दिन ऑड-ईवन फार्मूले में 407 गाड़ियां मनाली की तरफ से लेह के लिए रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
मनाली-लेह हाईवे से गुजरते वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन पर ऑड और ईवन के तहत वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सोमवार को मनाली की तरफ से लेह के लिए ईवन तिथि के तहत वाहनों को भेजा गया। इसमें ट्रक के साथ कई सैलानियों के वाहन भी शामिल हैं। पहले दिन ऑड-ईवन फार्मूले में 407 गाड़ियां मनाली की तरफ से लेह के लिए रवाना हुई हैं। लेह की तरफ से सरचू में रुके करीब 50 गाड़ियों को भी मनाली के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को ऑड तिथि में लेह से वाहनों को मनाली के लिए भेजा जाएगा। लाहौल के दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग बर्फ से लकदक है और सड़क कई जगह पर वनवे ही है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन 427 किलोमीटर लंबे मार्ग को सरचू तक सड़क के बर्फ को हटाकर डबललेन करने में जुटे हैं। मनाली-लेह मार्ग ऑड और ईवन तिथि के अनुसार शुरू किया फार्मूला 31 मई तक रहेगाा।
विज्ञापन
तब तक बीआरओ पूरे मार्ग को डबललेन कर देगा। बर्फ से ढके मनाली-लेह मार्ग पर सुहाने सफर का सैलानियों ने खूब आनंद लिया है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली लेह मार्ग पर यातायात के लिए समय में भी बदलाव किया है। फोर बाई फोर वाहन सुबह 6:00 बजे से 8:30 बजे तथा कामर्शियल वाहनों को सुबह 9:30 से 12:00 बजे के बीच दारचा से सरचू-मनाली जाने की अनुमति है। यह सुविधा 31 मई तक रहेगी और एक जून से सामरिक मार्ग सभी तरह के वाहनों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
बारालाचा से आगे सड़क के तंग और फिसलन होने के कारण प्रशासन ने ऑड-ईवन सिस्टम को शुरू किया है। ईवन तिथि 22 24 26 28 30 को मनाली से लेह की ओर वाहन गुजरेंगे और ऑड तारीख में 23, 25, 27,29,31 तक लेह से बारालाचा-मनाली के लिए वाहनों को भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर ऑड-ईवन के अंतर्गत वाहनों की आवाजाही सोमवार से शुरू हो गई है।
बड़े वाहनों के लिए सरचू पुल किया बंद
मनाली-लेह मार्ग स्थित सरचू के बीआरओ के बैलीब्रिज को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुल से बड़े वाहनों से गुजरने से पुल को कुछ नुकसान हुआ है। ऐसे में सरचू में तैनात पुलिस ने सामान से लदे ट्रकों को मंगलवार तक रोक दिया है। मंगलवार को सीमा सड़क संगठन पुल की मरम्मत करेगा। ऐसे में यहां करीब 50 ट्रकों को सरचू में रोका गया है, जो लेह की तरफ जा रहे हैं।