फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Fire News: Gas Cylinder Blast in Manali Nine shops gutted in fire

Manali Fire: मनाली में भीषण अग्निकांड, नौ खोखे जलकर राख, गैस सिलिंडर भी फटे

Fri, 01 Sep 2023 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

अग्निशमन केंद्र के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग से लगभग 28 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Manali Fire News: Gas Cylinder Blast in Manali Nine shops gutted in fire
आग बुझाने में जुटे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में कूड़ा संयंत्र के सामने नेपाल मूल के लोगों के आशियानों में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। अग्निकांड में लकड़ी से निर्मित नौ खोखे घरेलू सामान समेत जलकर राख हो गए हैं। सेब के फलदार पेड़ों को भी नुकसान हुआ है। अग्निकांड में 28 लाख से अधिक के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


प्रशासन ने पीड़ितों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रांगड़ी में ठाकुर दास निवासी छियाल के सेब के बगीचे में नेपाल मूल के करीब 45 लोग रह रहे हैं। लकड़ी के खोखे बनाकर यहां पर आठ परिवार और 12 अन्य मजदूर भी रहते थे। शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोखों में रखे गैस सिलिंडर फट गए। जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फटने से आग और फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मनाली से तीन दमकल वाहन तुरंत मौके पर भेजे गए। विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सभी खोखे जलकर राख हो गए थे।

अग्निशमन केंद्र के प्रभारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। आग से लगभग 28 लाख का नुकसान हुआ है। साथ लगती 50 लाख की संपत्ति बचाई गई। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने स्वयं मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को फौरी राहत, राशन और तिरपाल मुहैया करवाए गए हैं। नुकसान का सही आकलन करने के लिए राजस्व विभाग को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed