फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man Walked five kilometer on snow with children to reach house

पांच किमी बर्फ पर चलकर जच्चा-बच्चा को पालकी से पहुंचाया घर

Tue, 08 Jan 2019 12:35 PM IST
ashok chauhan ताजदीन खान, अमर उजाला, किहार (चंबा)
ताजदीन खान, अमर उजाला, किहार (चंबा) Published by: ashok chauhan Updated Tue, 08 Jan 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
man Walked five kilometer on snow with children to reach house

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि लोगों को मरीजों को अस्पताल ले जाने और घर पहुंचाने में खासी दिक्कतें पेश आ रही है।

विज्ञापन


इसी तरह के मामले में सोमवार को बर्फबारी के बीच जच्चे-बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाना चैन लाल और अन्य ग्रामीणों के लिए चुनौतीपूर्ण भरा रहा। ऐसे में लोगों को महिला को पालकी पर उठाकर करीब पांच किमी पैदल चलकर घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत किलोड़ के गांव तलाई की संतोषी को सोमवार को मेडिकल कॉलेज चंबा से छुट्टी मिली। इसके बाद परिजनों के सामने सबसे बड़ी समस्या महिला और नवजात बच्चे को घर पहुंचाने की थी। इसके लिए पहले महिला और बच्चे को किहार तक गाड़ी से गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला को पालकी में उठाकर घर तक ले जाना पड़ा

man Walked five kilometer on snow with children to reach house

मगर इससे कठिन सफर शुरू हुआ। बर्फबारी और सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण महिला को पालकी में उठाकर घर तक ले जाना पड़ा। करीब पांच किलोमीटर तक बर्फ की मोटी परत पर कदम दर कदम पालकी उठाकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण आगे बढ़े।

करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने महिला और बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाकर राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी उत्तम सूर्यवंशी, मुलखराज, बजीरू राम, नोरंग, दयाराम, मंजूबाला और मालती देवी के मुताबिक मेड़ा से जखराल 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य तो शुरू हुआ।

सड़क निर्माण का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया

man Walked five kilometer on snow with children to reach house

मगरी अभी तक सड़क निर्माण का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। दो महीने से काम बंद है। वहीं, विभागीय अधिकारियों के मुताबिक डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण होने के बाद वन विभाग की एनओसी के चलते कार्य बंद है।

बहरहाल, विभागीय एनओसी मिल गई है। इसके तहत जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क बन जाने से ग्राम पंचायत सूरी और किलोड़ के दो दर्जन गांवों की छह हजार की आबादी को इसका फायदा मिलेगा।  

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पीसी शर्मा का कहना है कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के चलते कार्य रूका हुआ था। कहा कि अब एप्रुवल मिल गई है। कहा कि जल्द ही शेष कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed