{"_id":"58d666714f1c1b1a191a2316","slug":"man-tries-to-set-himself-ablaze-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के कमरे में अधेड़ ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के कमरे में अधेड़ ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला बिलासपुर के बरठीं की ग्राम पंचायत बड़गांव में एक अधेड़ ने शनिवार सुबह 10 बजे मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। हादसे में व्यक्ति का 90 प्रतिशत शरीर जल गया है। गंभीर हालत में उसे बरठीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी विक्रम सिंह चंदेल (45) तीन माह पूर्व अपना काम धंधा छोड़कर घर में आ गया था। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी दुकान में काम करती है। घरवालों ने बताया कि शनिवार सुबह विक्रम ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
इसी दौरान कमरे के अंदर से घरवालों को धुआं निकलता हुआ दिखा। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो विक्रम सिंह ने अपने आपको आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने दरवाजे को तोड़कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक उसका 90 प्रतिशत शरीर चल चुका था। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बरठीं लाया गया।
विज्ञापन
विक्रम के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा अमन दसवीं व बेटी खुशबू आठवीं में पढ़ाई कर रही है। उसकी मां भी उसी के साथ रहती है। सीएचसी के प्रभारी डॉ. अरबिंद टंडन ने बताया कि विक्रम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उधर, थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विक्रम ने खुद को आग लगा ली थी, उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। देर शाम उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।