फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   man kept earning lakhs by selling govt supply water, people kept craving for two drops

Una News: सरकारी पानी बेचकर लाखों कमाता रहा, लोग दो बूंद को तरसते रहे

Wed, 22 Feb 2023 11:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 11:08 PM IST
सार

ऊना जिले की टकोली पंचायत में एक व्यक्ति सरकारी पानी बेचकर पैसे कमाता रहा और लोग सालभर पीने के पानी को तरसते रहे। मामला पंचायत के दगड़ाह गांव का है। 

विज्ञापन
man kept earning lakhs by selling govt supply water, people kept craving for two drops
मुख्य लाइन से पुराने कुएं में जोड़ा पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की टकोली पंचायत में एक व्यक्ति सरकारी पानी बेचकर पैसे कमाता रहा और लोग सालभर पीने के पानी को तरसते रहे। मामला पंचायत के दगड़ाह गांव का है। यहां एक साल से पानी की सुचारू रूप से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही थी। लोग बार-बार जल शक्ति विभाग से पानी को लेकर शिकायत करते रहे। अधिकारी इसके लिए लीकेज को वजह मानते रहे, लेकिन लीकेज कहां हो रही, इसके बारे में कभी चेकिंग नहीं की। बुधवार को विभाग के कर्मचारियों की ओर से गांव के लिए बिछाई लाइन को चेक किया तो मामला कुछ और ही निकला। चेकिंग के दौरान पता चला कि मुख्य लाइन से एक व्यक्ति ने पुराने कुएं के लिए लाइन जोड़ रखी थी। सरकारी पानी को कुएं में भरने के बाद उक्त व्यक्ति पानी को टैंकरों से बेचकर पैसे कमाता रहा। यही नहीं, इसी पानी का इस्तेमाल खेतों की सिंचाई के लिए भी करता रहा। अवैध रूप से लाइन से कनेक्शन जोड़कर न केवल गांव के लोगों को पानी के लिए तरसाया, बल्कि अपनी फसलों को भी सूखने से बचा लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत टकोली के गांव दगड़ाह में करीब एक साल से पेयजल पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी। वहीं, क्षेत्र में बने जल शक्ति विभाग के नलकूप से आवश्यकता मुताबिक पानी भेजा जा रहा था। लोगों की ओर से कई बार शिकायत देने के बाद बुधवार को विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पाइपलाइन का निरीक्षण करने पहुंचे। पाया गया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पेयजल सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन को काटकर वहां से निकल रहे पानी को एक पाइप की मदद से एक कुएं तक पहुंचाया है। जब विभाग के कर्मियों ने व्यक्ति को पूछा तो उसने स्वीकार किया कि पाइप में छेदकर वह बीते एक साल से पानी को अपने कुएं में पहुंचा रहा है और पानी से खेतों की सिंचाई तो कर ही रहा है, साथ ही पानी को टैंकर के माध्यम से बेच भी रहा है। मामला पकड़ में आने के बाद विभाग ने लाइन बंद कर दी है और इससे तरह से लोगों ने अब राहत की सांस ली है। हालांकि, अवैध रूप से मुख्य लाइन से कुएं से पानी जोड़ने के मामले में विभाग की ओर से व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed