दुकानदार को 2000 का नोट नकली नोट थमा गया शातिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के विश्व बिख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी में एक दुकानदार को 2000 का नकली नोट देने का मामला सामने आया है। यही नहीं एक व्यक्ति जहां दुकानदार को नकली नोट दे गया और 300 का प्रसाद लेकर 1700 के असली नोट वापस भी ले गया।
वहीं इस घटना के बाद कारोबारियों ने फैसला किया है कि अब वह 2000 के नोट लोगों से नहीं लेंगे। क्योंकि अभी तक कारोबारियों को इस नोट के बारे में सही जानकारी नहीं है। दुकानदार को यह पता नहीं था कि यह नोट असली है या नकली है दुकानदार पप्पू राम ने बताया कि भी पहली बार ही 2000 का यह नोट लिया था।
दुकानदारों ने लिया फैसला, नहीं लेंगे 2000 का नया नोट
जिस कारण वह धोखा खा गया और जब ये नोट उसने उसकी दुकान के पास से गुजर रहे बैंक कर्मी को दिखाया तो उसने बताया की ये नकली नोट हैं। जिसके बाद दुकानदार यह जानकर हक्का.बक्का रह गया और इस घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और सभी दुकानदार इस नकली नोट को देखने के लिए पहुंचने लगे।
वहीं अब दुकानदारों ने यह निर्णय लिया है कि वह 2000 का नया नोट नहीं लेंगे। क्योंकि कई दुकानदारों को अभी नए नोट के बारे में व्यापक जानकारी नहीं है जिसके चलते श्रद्धालुओं को भी अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक इस बारे में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।