{"_id":"38ce75d6a1a8e579279129c6a4cd98a0","slug":"man-falls-in-gorge-died-on-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में ग्राम पंचायत टिकरी के एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाशो राम आयु 52 वर्ष पुत्र आलम चंद रविवार शाम को घर जा रहा था तो रास्ते में हमल टिकरी मार्ग नाले में उसका पैर फिसल गया जिससे वह 30 फीट नाले में जा गिरा।
विज्ञापन
देर शाम होने पर परिवार के सदस्यों ने व्यक्ति की खोज शुरू की तो उसे नाले में गिरा हुआ देखा। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को व्यक्ति ने सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम कमल ने की है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर परिजनों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन