{"_id":"5888bdb74f1c1bde3bcf4c65","slug":"man-dies-while-dousing-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग को काबू करते झुलसा युवक, पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग को काबू करते झुलसा युवक, पीजीआई में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 26 Jan 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग के साथ लगती धरेच पंचायत में घर के सामने लगी आग को काबू करते समय 21 साल के युवक की जान चली गई। हादसे के बाद युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। जहां से चिकित्सकों ने इसे चंडीगढ़ ले जाने की सलाह दी थी। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद विजय शर्मा की पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान सत्या शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी की दोपहर को केशव शर्मा के घर के सामने आग लग गई थी। उनका बेटा विजय आग को बुझाने चला गया, लेकिन बेकाबू आग ने विजय शर्मा को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और परिजनों ने विजय को किसी तरह से आग से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। विजय संगीत में अपना भविष्य बना रहा था। विजय के पिता पेशे से पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और इस अग्निकांड के दौरान वह भी अपने घर पर ही थे। प्रधान सत्या ने प्रशासन से विजय के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन