फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man dies under suspicious circumstance in Hamirpur

Hamirpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, एक गिरफ्तार, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

Wed, 27 Dec 2023 03:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Dec 2023 03:30 PM IST
सार

थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Man dies under suspicious circumstance in Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नादौन-भरमोटी सड़क पर भरमोटी चौक के पास मंगलवार देर रात 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना देने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बयान दिया है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। हालांकि परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को घटना की सूचना देने वाली व्यक्ति का कहना है नादौन भरमोटी सड़क पर भरमोटी चौक के पास मंगलवार देर रात 38 वर्षीय रवी कुमार वार्ड नंबर छह निवासी अपने घर की ओर पैदल जा रहा था कि कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची परंतु सुभाष शर्मा नामक व्यक्ति उसे अपनी गाड़ी में अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस को बिहार निवासी सुभाष शर्मा नामक व्यक्ति जोकि एक चालक है द्वारा इस घटना की सुचना एवं शिकायत दी गई कि नादौन भरमोटी सड़क पर भरमोटी चौक के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा है जिसे अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed