फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man died of heart attack after india vs newzealand Match hamirpur himachal pradesh

भारत की हार के बाद बिजली कर्मी की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 12 Jul 2019 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलौणी (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Man died of heart attack after india vs newzealand Match hamirpur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद अपने कमरे में बैठे बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बड़सर उपमंडल के करेर निवासी राकेश कुमार (40) बिजली बोर्ड के गलोड़ कार्यालय में कार्यरत था। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि 12 वर्ष पूर्व राकेश के दिल का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह सामान्य जिंदगी जी रहा था। जानकारी के अनुसार भारत की हार के बाद हर कोई निराश था। मैच के बाद राकेश कुमार अपनी एक साल की भतीजी के साथ कमरे में बैठा हुआ था। बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो सभी लोग कमरे में आए।

विज्ञापन

उन्होंने देखा कि राकेश बेड पर अचेत पड़ा हुआ था। परिजन उसे तुरंत राधा स्वामी चेरिटेबल अस्पताल भोटा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राकेश को साइलेंट हार्ट अटैक पड़ा था। शायद मैच की हार का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। राकेश अविवाहित था।

वह बूढ़ी विधवा मां, छोटे भाई व उसके परिवार के साथ रहता था। राकेश की छोटी बहन की शादी हो चुकी है। बीडीसी सदस्य शशि शर्मा ने बताया कि राकेश मिलनसार स्वभाव का था। उसकी मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है। उधर, पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुखदेव का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed