फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man died of burns while extinguishing fire in the forest of Dalashni Panchayat

Forest Fire: कुल्लू के दलाशनी में आग बुझाते झुलसने से व्यक्ति की मौत, चंबा में चार कच्चे मकान जले

Mon, 15 Jan 2024 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चुराह (चंबा)/नेरवा (रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/चुराह (चंबा)/नेरवा (रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 07:10 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले की दलाशनी पंचायत में एक व्यक्ति की जंगल में आग बुझाते समय झुलसने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Man died of burns while extinguishing fire in the forest of Dalashni Panchayat
जंगल की आग से कच्चे मकान जले। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की दलाशनी पंचायत में एक व्यक्ति की जंगल में आग बुझाते समय झुलसने से मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास दलाशनी के जंगल में आग भड़क गई थी। इस दौरान आग की लपटें दलाशनी निवासी बीर सिंह के घर के पास पहुंच गईं। घर को बचाने के लिए आग बुझाते वक्त वह झुलस गए और खुद को बचाते हुए फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके सिर पर चोट लग गई। ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन


यहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। सोमवार सुबह पीजीआई पहुंचने से पहले व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बीर सिंह (62) पुत्र नरपत निवासी गांव दलाशनी भुंतर कुल्लू के रूप में हुई है। दलाशनी पंचायत के उपप्रधान अजय ठाकुर ने कहा कि दलाशनी के जंगल में दो दिनों से आग लग रही थी। इस दौरान जब आग की लपटें मृतक के घर के पास पहुंची तो आग बुझाते समय पर वह पूरी तरह से झुलस गया।  एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुईला के जंगल में आग से जले चार कच्चे मकान
 चुराह उपमंडल की पंचायत गुईला के जंगल में शरारती तत्वों की ओर से लगाई गई आग से मैलीकुड़ी धार (अधवारी) स्थित ग्रामीणों के चार कच्चे मकान राख हो गए। इतना ही नहीं, भयंकर आग से वन विभाग के चीड़ और देवदार के कई पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कच्चे मकान मालिकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि सर्दियों के दिनों में ग्रामीण अपने माल-मवेशियों के साथ निचले क्षेत्रों में चले जाते हैं। जंगलों को आग के हवाले करने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसने की ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। डीएफओ सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि जंगल में लगी आग के कारण मिटटी-लकड़ी से बने मकान जले हैं। बताया कि शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीणों को भी आगे आना चाहिए।

सूखे से दहक रहे जंगल, अब नेरवा के जंगल में भड़की आग
 लगातार सूखे के कारण जंगल दहकने शुरू हो गए हैं। चौपाल व कुपवी उपमंडल में बीते चार माह से बर्फबारी और बारिश न होने से जमीन से नमी गायब हो गई है। अब किसानों और बागवानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वह कृषि और बागवानी से संबंधित कार्य नहीं कर पा रहे हैं। पूरे चौपाल विधानसभा क्षेत्र के जंगल जल रहे हैं। हवा में धुआं फैला हुआ है। जंगलों के निकटवर्ती गांवों में तो स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। लोगों को जंगलों में भड़की आग से अपने घर व बगीचे बचाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। चौपाल उपमंडल में कई स्थानों पर तो बगीचे आग की चपेट में आ भी चुके हैं। वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। वन विभाग आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दे चुका है। इसके बावजूद शरारती तत्वों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण विभाग की ओर से आज तक किसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करना है। बीते दिन नेरवा कस्बे के निकटवर्ती जंगल में आग लग गई, जिसे रातभर की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। चारों ओर धुआं फैल गया है। दृश्यता मात्र 50 मीटर तक रह गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो आग बस्ती तक पहुंच सकती थी। उन्होंने विभाग से आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed