फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man died after falling into a deep gorge uncontrollably in the storm

Mandi Himachal: अंधड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

Sat, 21 May 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 May 2022 09:07 PM IST
सार

 मतियोग गांव का खेमराज (48) पुत्र लज्जू राम शुक्रवार देरशाम घर लौट रहा था। करीब 8:00 बजे अंधड़ के कारण वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
Man died after falling into a deep gorge uncontrollably in the storm
व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर  के निहरी क्षेत्र में अंधड़ के कारण एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर निहरी पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा और शव को खाई से निकाला। हादसा शुक्रवार देरशाम पेश आया। मतियोग गांव का खेमराज (48) पुत्र लज्जू राम शुक्रवार देरशाम घर लौट रहा था।

विज्ञापन


करीब 8:00 बजे अंधड़ के कारण वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रास्ते में उसका सामान गिरा हुआ मिला। इस पर उसे खाई में पड़े देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed