{"_id":"62890735c0b09412af242d0a","slug":"man-died-after-falling-into-a-deep-gorge-uncontrollably-in-the-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Himachal: अंधड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Himachal: अंधड़ में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
Sat, 21 May 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 May 2022 09:07 PM IST
सार
मतियोग गांव का खेमराज (48) पुत्र लज्जू राम शुक्रवार देरशाम घर लौट रहा था। करीब 8:00 बजे अंधड़ के कारण वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र में अंधड़ के कारण एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर निहरी पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा और शव को खाई से निकाला। हादसा शुक्रवार देरशाम पेश आया। मतियोग गांव का खेमराज (48) पुत्र लज्जू राम शुक्रवार देरशाम घर लौट रहा था।
विज्ञापन
करीब 8:00 बजे अंधड़ के कारण वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रास्ते में उसका सामान गिरा हुआ मिला। इस पर उसे खाई में पड़े देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन