सरकारी आवास में भड़की आग, जिंदा जलकर युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते बालुगंज क्षेत्र में एक युवक की आग में झुलसकर मौत हो गई। युवक 95 फीसदी तक आग में झुलस चुका था। परिजन उसे आईजीएमसी ले आए थे लेकिन यहां प्राथमिक उपचार के बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक युवक कमरे में सो रहा था इसी दौरान वह हीटर से भड़की आग की चपेट में आ गया। युवक घर में अकेला था। घटना के बाद युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से आईजीएमसी पहुंचाया गया। यहां दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब इमरजेंसी में युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। राजू (20) पुत्र मान सिंह अपने के पिता के साथ बालूगंज में सरकारी आवास में रहता था। पिता सरकारी कर्मचारी हैं। सोमवार को पिता के काम पर जाने के बाद वह कमरे में अकेला था। इसी बीच कमरे में हीटर से आग भड़क गई।
पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना परिजनों को दी
इसके बाद आग कमरे में रखे सामान में फैल गई जिसकी चपेट में राजू भी आ गया। कमरे से जब धुआं बाहर फैलने लगा तो पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद युवक को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक राजू काफी झुलस चुका था।
मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई तथा युवक को आईजीएमसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक 90 से 95 फीसदी जल गया था। प्राथमिक उपचार के कुछ देर के बाद ही युवक की अस्पताल में मौत हो गई।