फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man burnt alive in sundernagar Mandi house fire

मकान में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत

Fri, 07 May 2021 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 May 2021 05:44 PM IST
सार

मंडी जिले के महादेव के घुकणूं गांव में वीरवार देर रात एक घर में लगी आग में युवक राजेंद्र कुमार (34) पुत्र कर्मचंद की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घर के निचली मंजिल में सोए माता-पिता को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। दूसरी ओर चंबा जिले में वीरवार दोपहर एक व्यक्ति बिस्तर पर सोया था। अचानक बिस्तर में आग लगने से आग लगने से केहर सिंह पुत्र भगत राम निवासी गांव कुनाह पंचायत जियुंता बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन
Man burnt alive in sundernagar Mandi house fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी जिले के महादेव के घुकणूं गांव में वीरवार देर रात एक घर में लगी आग में युवक राजेंद्र कुमार (34) पुत्र कर्मचंद की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घर के निचली मंजिल में सोए माता-पिता को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। दूसरी ओर चंबा जिले में वीरवार दोपहर एक व्यक्ति बिस्तर पर सोया था। अचानक बिस्तर में आग लगने से आग लगने से केहर सिंह पुत्र भगत राम निवासी गांव कुनाह पंचायत जियुंता बुरी तरह झुलस गया।

विज्ञापन


उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। उधर, मंडी के महादेव के घुकणूं गांव के जिस युवक की मौत हुई है, वह वेल्डिंग का काम करता था। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि राजेंद्र कुमार अपना काम निपटाकर ऊपरी मंजिल में सोने चला गया। उसकी पत्नी अपने चार साल के बच्चे के साथ मायके गई थी और उसके माता-पिता निचली मंजिल में सोने चले गए। कच्चे मकान की ऊपरी मंजिल लकड़ी की बनी थी।
विज्ञापन


देर रात ग्रामीणों ने ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते देखा तो वे आग बुझाने पहुंच गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। लोगों ने माता-पिता को सुरक्षित निकाल लिया। अग्निशमन विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन घर सड़क से करीब 300 मीटर दूर होने पर दिक्कत हुई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक युवक की मौत हो गई थी। सुंदरनगर एसडीएम राहुल चौहान और डीएसपी गुरबचन सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed