फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man burnt alive as fire breaks out in Shops mandi himachal pradesh

आधी रात को चार दुकानों में लगी आग, जिंदा जल गया युवक

Sat, 08 Apr 2017 09:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Sat, 08 Apr 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Man burnt alive as fire breaks out in Shops mandi himachal pradesh

हिमाचल के मंडी शहर के महामृत्युंजय मंदिर के समीप वीरवार आधी रात खोखानुमा दुकानों में लगी भीषण आग एक 26 वर्षीय युवक जिंदा जल गया है। आग की इस घटना में चार दुकानें जल कर राख हो गई हैं। जिससे 10 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाह हो गई है। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के अंदर सो रहे युवक पूरी तरह से जल चुका था।

विज्ञापन


जिससे शव की पहचान करना भी मुश्किल हो गया। आग लगने के बीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। जिससे दुकानों से सटे होटलों व अन्य दुकानों को आग से बचाया जा सका। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार रात साढ़े बारह बजे के करीब दुकान से सटे होटल मालिक और स्थानीय लोगों ने खोखानुमा दुकानों से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। एक बजे के करीब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। लेकिन, दुकान के अंदर सोए युवक की जान नहीं बच सकी।

टीन की चादरों को उखाड़ देते तो बच जाती जान

Man burnt alive as fire breaks out in Shops mandi himachal pradesh

युवक को बाहर निकालने के लिए पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने प्रयास किया। लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि खोखों की टीन के चादरों को उखाड़ना भी मुश्किल हो गया था।

पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से टीन की चादरों का उखाड़ा। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुकान के अंदर सोए युवक का चेहरा और दोनों पैर पूरी तरह से जल चुके थे।

युवक की पहचान दुनीचंद (26) पुत्र श्याम लाल निवासी शिवाबदार के रूप में हुई है। वह शहर में रेहड़ी पर मजदूरी का कार्य करता था। वीरवार को काम खत्म करने के बाद युवक रेहड़ी के ही स्टोरनुमा खोखे में सो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस टीम को साढ़े बारह बजे के करीब आग की घटना की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने आग की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed