{"_id":"634e431e16b273069c0bfe52","slug":"man-arrested-with-three-kg-115-grams-of-charas-in-banjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: बंजार में तीन किलो 115 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: बंजार में तीन किलो 115 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Tue, 18 Oct 2022 11:39 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:39 AM IST
सार
बंजार में चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन किलो 115 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास तलाशी के दौरान यह चरस बरामद हुई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 8:40 बजे पुलिस की एक टीम बठाहड़ की तरफ गश्त पर थी।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी गलींचा बंजार निवासी के पास बैग से तलाशी में चरस बरामद हुई। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन