{"_id":"62a5f0741be3bd27a815c2b9","slug":"man-arrested-for-duping-youth-of-2-60-lakh-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Police: विदेश भेजने के नाम पर दो युवाओं से ठगे 2.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Police: विदेश भेजने के नाम पर दो युवाओं से ठगे 2.60 लाख
Sun, 12 Jun 2022 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:27 PM IST
सार
आरोपी ने जयसिंहपुर के दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी की थी। दो साल बीत जाने पर भी उसका कोई पता नहीं चला तो युवाओं ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश भेजने के नाम पर दो युवाओं से ठगी करने वाले एक आरोपी को लंबागांव पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान सुमीर कुमार पुत्र सुरेश चंद गांव हेव डाकघर और तहसील थुरल के रूप मे हुई है। लंबागांव पुलिस के अनुसार आरोपी ने जयसिंहपुर के दो युवकों वनीत कुमार पुत्र बनवारी लाल गांव कमांद डाकघर कर्णघट और दीप राज पुत्र रखो राम गांव और डाकघर कर्णघट से विदेश भेजने के नाम पर 17 मार्च, 2020 को 2.60 लाख की ठगी की थी।
विज्ञापन
आरोपी ने युवाओं से यह रकम राजिंदर कौर निवासी राजपुरा ( पंजाब) के खाते में डलवाए थे और बाद में खुद भी गायब हो गया। जब युवाओं ने आरोपी से संपर्क साधने की कोशिश और आरोपी का दो साल बीत जाने पर भी कोई पता नहीं चला तो युवाओं ने मार्च, 2022 को लंबागांव पुलिस थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आरोपी का परिवार अपने घर न रह कर टंबर में एक पब्लिक स्कूल के पास बने कमरे में रहता है। शनिवार को आरोपी जैसे ही टंबर में पब्लिक स्कूल के पास बने कमरे में आया तो गुप्त सूचना के आधार पर ताक लगाए बैठी लंबागांव पुलिस ने उसे दबोच लिया और पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपी को रविवार को पालमपुर एसीजेएम के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। लंबागांव पुलिस थाना के एसएचओ राम सिंह ने बताया कि इस ठगी के मामले में और जो भी आरोपी हैं, वे भी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने की है।