फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mamta in mega audition for Sa Re Ga Ma Pa 2016.

सारेगामापा के मेगा ऑडिशन में पहुंची ममता

Tue, 19 Jan 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चैलचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चैलचौक (मंडी) Updated Tue, 19 Jan 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
mamta in mega audition for Sa Re Ga Ma Pa 2016.

मिस विंटर कार्निवाल में रनरअप रही चैलचौक की ममता भारद्वाज ने छोटे परदे के एक रियलिटी शो के लिए दो पड़ाव पार कर लिए हैं। ममता का जी टीवी के शो सारेगामापा के मेगा ऑडिशन के लिए चयन हुआ है। करीब चार हजार प्रतिभागियों को पछाड़ कर ममता ने मेगा ऑडिशन में जगह बनाई है।

विज्ञापन


ममता के चयन से परिजन खुश हैं। उन्होंने सारेगामापा रियलिटी शो के प्रथम चरण के दो ऑडिशन पार कर लिए हैं। अब 1 फरवरी को दिल्ली में होने वाले मेगा ऑडिशन में ममता भारद्वाज भाग लेंगी। मेगा ऑडिशन में बेहतर प्रस्तुति के लिए ममता भारद्वाज ने रियाज समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


ममता भारद्वाज चैलचौक पंचायत के चैलचौक गांव की रहने वाली है। ममता हिमाचल के कई मेलों और उत्सवों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। दिल्ली फतह के बाद ममता जल्द जी टीवी के सारेगामापा कार्यक्रम में देश दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। चैलचौक के एक गरीब परिवार की बेटी वायस आफ कार्निवाल 2015 की रनर अप रही हैं। ममता 2012 में वायस आफ मंडी की विजेता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता के पिता राजेंद्र पाल ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर नाज है। ममता ने बताया कि उनके संगीत गुरु स्वर्गीय बृजलाल भारद्वाज हैं तथा भाई पवन देवगन उनके मार्गदर्शक हैं। गुरुजनों के आशीर्वाद के साथ वे रियाज में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed