Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Make Panchayat and Municipal Elections Drug-Free

Shimla News: नशा मुक्त बनाएं पंचायत और नगर निकाय चुनाव

Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Make Panchayat and Municipal Elections Drug-Free
हिमाचल फोरम का लोगों से आग्रह
विज्ञापन

चुनाव के दौरान गांवों में नाके लगाने का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश को चिट्टा और नशा मुक्त बनाने के लिए बने सभी सामाजिक संगठनों के सांझा मंच हिमाचल फोरम अगेंस्ट ड्रग एब्यूज ने हिमाचल दिवस के मौके पर नशा मुक्त पंचायत/निकाय चुनाव को लेकर एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया।
फोरम के पदाधिकारियों ने आम जनता को नशे के खिलाफ एकजुट होने के लिए एक अपील पत्र जारी किया है। इसमें प्रदेश की जनता से अपील की है कि चुनाव में शराब सहित किसी भी तरह के मादक पदार्थ के उपयोग को रोकने के लिए मिलकर हर गांव में नाका लगाएं। चुनाव में युवाओं को नशे के रूप में चिट्टा देने का भी प्रयास हो सकता है। इसलिए हर पंचायत के लोग खास तौर पर महिलाओं से चुनाव को पूरी तरह से नशा मुक्त माहौल में करवाने के लिए आगे आने को कहा है। हफाडा (हिमाचल फोरम अगेंस्ट ड्रग एब्यूज) में प्रदेशभर के शामिल 57 संगठन पूरे प्रदेशभर में इस अभियान को चलाकर आम लोगों को शराब या किसी भी तरह से मादक पदार्थ के वितरण या उपयोग को रोकने के लिए एकजुट होकर कार्य करेगा। हफाडा मंच के मुखिया एवं संयोजक पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक सानन और संगठन के पार्टनर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव सत्यावान पुंडीर ने कहा कि आम जनता के बीच संदेश दिया जाएगा कि किसी भी तरह के नशे के काले कारोबार को बढ़ाने के लिए चुनाव का समय चुना जाता है, जिससे उनके ग्राहक बढ़े, उन्हें नशे की आदत पड़े।
विज्ञापन


प्रदेश में शराब के साथ अन्य मादक पदार्थ के साथ चिट्टा नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। इसलिए आज पूरे प्रदेश भर के लोगों को अपने बच्चों को बचाने और नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के मकसद से हफाडा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को नशे के खिलाफ शुरू किए इस अभियान को पंचायत चुनाव तक जारी रखा जाएगा। सोशल मीडिया, प्रपत्र वितरण के साथ संगठनों के कार्यकर्ता गांव-गांव और हर पंचायत में लोगों के बीच जा कर चुनावों को नशा मुक्त बनाकर संचालित करने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूक करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article