फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Make mathematics subject interesting Teacher: Prof. BK Shivaram

गणित विषय को रोचक बनाएं अध्यापक : प्रो. बीके शिवराम

Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Make mathematics subject interesting Teacher: Prof. BK Shivaram
विवि में गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रो. आरपी शर्मा और प्रो. वीना सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गणित और सांख्यिकी विभाग ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती और राष्ट्रीय गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर गणित विषय बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह गणित विषय को रोचक बनाने और गणित को लेकर छात्रों के मन में भय को दूर करने के लिए कार्य करें। उन्होंने दैनिक जीवन में गणित शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। सेमीनार में डीन प्लानिंग प्रो. जोगिंद्र धीमान, विवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. एसके मिश्रा, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. गौरी शंकर और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रो. आरपी प्रजापति ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी गुप्ता ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रो. आरपी शर्मा और प्रो. वीना शर्मा को सम्मानित किया गया। सेमीनार में डॉ. पुष्पलता शर्मा, प्रो. खेमचंद, प्रो. गौरी शंकर, प्रो. ज्योति प्रकाश शर्मा, डॉ. मधु डढवाल और विशिष्ट वक्ता प्रो. एसके मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article