{"_id":"5d6e590c8ebc3e014950825f","slug":"make-design-for-postage-stamp-get-50-thousand-reward","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाक टिकट के लिए डिजाइन बनाओ, 50 हजार इनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक टिकट के लिए डिजाइन बनाओ, 50 हजार इनाम पाओ
Wed, 04 Sep 2019 11:14 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग के सौजन्य से देशभर में बाल अधिकार विषय पर टिकट डिजाइन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए 20 सितंबर तक आवेदन करना होगा। पहली से 12वीं कक्षा तक छात्र स्पीड पोस्ट से अपने विषय पर डिजाइन किए गए टिकट डाक निदेशालय नई दिल्ली भेजेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग अव्वल रहीं आठ प्रविष्टियों को नकद इनाम देगा। बेहतरीन रहे डिजाइन का प्रयोग डाक टिकट और फिलेटली सामग्री का डिजाइन तैयार करने में किया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी को अपने डिजाइन सहायक महानिदेशक (फिलेटली), कमरा नंबर 108, डाक भवन, संसद मार्ग नई दिल्ली पिन कोड 110001 पर स्पीड पोस्ट से भेजने होंगे। फिलेटली में रुचि रखने वाले छात्रों को इनाम जीतने और अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में दस हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच-पांच हजार रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रवर अधीक्षक डाकघर मंडल हमीरपुर भवानी प्रसाद का कहना है कि इसके लिए अधिक से अधिक छात्र अपनी प्रविष्टियां भेजें। उन्होंने स्कूल मुख्याध्यापकों, प्रधानाचार्यों, अध्यापकों और अभिभावकों से भी बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।
प्रवर अधीक्षक डाकघर मंडल हमीरपुर भवानी प्रसाद का कहना है कि इसके लिए अधिक से अधिक छात्र अपनी प्रविष्टियां भेजें। उन्होंने स्कूल मुख्याध्यापकों, प्रधानाचार्यों, अध्यापकों और अभिभावकों से भी बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।