शहीद की शहादत को सलाम, शौर्य चक्र से नवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली स्थित आर्मी एविएशन बेस में एक अक्तूबर 2014 को ट्रेनिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए धर्मशाला के मेजर अभिजय थापा को भारत सरकार ने शौर्य चक्र देने का ऐलान किया है।
गणतंत्र दिवस पर जारी सम्मान पाने वाले जवानों की सूची में शहीद मेजर अभिजय थापा का नाम भी शामिल है। यह सूची भारतीय सेना की वेबसाइट में भी डाल दी गई है।
शौर्य चक्र मिलने की खबर पर शहीद के पिता सुनील थापा, माता सुनीता थापा, पत्नी अंजलि थापा, दादा मगन सिंह ने कहा कि अभिजय ने सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने के लिए हुए कुर्बान
तकनीकी खराबी आने के बाद अभिजय बरेली के भरतौर गांव में आसानी से हेलीकॉप्टर उतार सकते थे। लेकिन, आबादी वाले इस इलाके में हेलीकॉप्टर उतारने पर सैकड़ों लोगों की जिंदगी को खतरा हो सकता था।
इसीलिए तकनीकी खराबी आने पर उन्होंने हेलीकॉप्टर की फ्यूल सप्लाई बंद कर दी। इसकी सूचना उन्होंने एटीसी को भी दी। जैसे-तैसे वे हेलीकॉप्टर को सेना के एविएशन बेस में ले गए, जहां क्रैश हो गया।
सुनील थापा ने कहा कि बेटे के जाने का गम तो बहुत है लेकिन, अभिजय ने वतन पर जान कुर्बान की है, जिस पर उन्हें गर्व है।