आउटसोर्स पर नीति न बनी तो सड़कों पर उतरेगा भारतीय मजदूर संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने आउटसोर्स भर्ती पर ठोस नीति नहीं बनाई तो भारतीय मजदूर संघ सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगा। यह चेतावनी प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ (संबंधित भामसं) के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन राणा ने दी है।
धर्मशाला में बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष डावेराम चौहान, महासचिव मलकीयत सिंह पठानिया, प्रदेश प्रभारी सरला शर्मा और प्रदेश सलाहकार शशि शर्मा ने धर्मशाला में संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि भामसं पूरी तरह आउटसोर्स भर्ती के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों को कभी 10 तो कभी 15 तारीख को वेतन दिया जाता है। सरकार पहली तारीख को वेतन देने की व्यवस्था करे। पर्यटन निगम के कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट का भी लाभ दिया जाए।
जब से प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार बनी है, तब से कर्मचारियों को 2200 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ बिना आंदोलन के दिए गए हैं, ऐसे में उम्मीद है कि सरकार पर्यटन कर्मियों की मांगों पर गौर करेगी।
उन्होंने निगम कर्मियों को वर्ष 2014 से नहीं मिल रहे बोनस को भी शीघ्र बहाल करने की मांग की। संघ के अनुसार महासंघ ने पहले ही प्रदेश सरकार को 26 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। उम्मीद है कि सरकार शीघ्र महासंघ को बैठक के लिए बुलाएगी।