फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maitri Sanstha donated geysers to Durgapur Ashram

Shimla News: मैत्री संस्था ने दुर्गापुर आश्रम को दान किए गीजर

Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Maitri Sanstha donated geysers to Durgapur Ashram
शिमला। मैत्री संस्था ने शुक्रवार को दुर्गापुर स्थित बालिका आश्रम में दो सेवा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अवसर पर मैत्री संस्था की ओर से आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को 25–25 लीटर क्षमता के दो आधुनिक गीजर भेंट किए गए। इसके साथ ही मैत्री स्नेह प्रोजेक्ट के तहत आश्रम में कंजक पूजन किया गया। बालिकाओं को भोजन प्रसाद वितरित किया और बालिकाओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैत्री संस्था की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से मैत्री संस्था की उपाध्यक्ष निशी सूद, उमा शर्मा, शालिनी सूद, मीडिया प्रभारी उमा कुंमरा, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जोशी, शशि सूद, बबिता सूद और सुधा सूद उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मैत्री संस्था की संस्थापक ममता गोयल ने कहा कि मैत्री संस्था पहले भी बालिकाओं के उत्थान और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article