फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maitri Sanstha became a support for the disaster affected people

Shimla News: आपदा प्रभावितों का सहारा बनी मैत्री संस्था

Thu, 29 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Maitri Sanstha became a support for the disaster affected people
शिमला। मैत्री संस्था ने वीरवार को बिलासपुर जिले के कुठैरा गांव में कन्या के विवाह के लिए परिवार को 51,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। हाल ही में हुई बारिश के कारण इस परिवार के घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और अभी इस परिवार में 4 और 5 फरवरी को दो बेटियों की शादी होनी थी जिसके लिए घर में शादी का सामान रखा था। बारिश के चलते घर की छत टूट गई और सारा सामान खराब हो गया। इस मामले का वीडियो संस्था के सामने सोशल मीडिया के माध्यम से आया। इसके संस्था ने वहां पहुंच कर परिवार को आर्थिक सहायता दी। आर्थिक सहायता का आग्रह करने वाले संजय पॉल ने मैत्री संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मैत्री संस्था की उपाध्यक्ष निशी सूद, उमा वर्मा, शशि सूद और राजेश जोशी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article